ईरान ने एक असाधारण डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म जारी की है जिसमें अवैध ज़ायोनी राष्ट्र इस्राईल की खुफ़िया गतिविधियों और परमाणु योजनाओं का भंडाफोड़ किया गया है। यह फ़िल्म “Spider's Hideout” शीर्षक से प्रसारित हुई, जिसने पहली बार मोसाद के गुप्त ऑपरेशनों की दुनिया में झांकने का मौका दिया।
जानकारी के मुताबिक़, ईरान ने एक बार फिर इस्राईल के हथियारों और उसके विस्तारवादी इरादों का पर्दाफाश कर दिया। इस बार निशाने पर इस्राईली अधिकारी और उनके सहयोगी रहे जो दशकों से तल अवीव के परमाणु हथियारों के भंडार और विध्वंसक शक्ति की कोशिशों को छुपाते आ रहे थे।
ईरान के इंटेलिजेंस मंत्री इस्माईल ख़तीब ने टीवी पर बताया कि ईरान ने ज़ायोनी शासन और उनकी नाकाम कोशिशों से जुड़े अहम राज़ खोले हैं।
मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी में लाखों पन्नों के दस्तावेज़ शामिल हैं, जिनमें इस्राईल के परमाणु हथियारों की योजनाएँ, पुराने हथियारों का नवीनीकरण और अमेरिका व यूरोपीय देशों के साथ सहयोग की जानकारी दी गई है।
मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह संग्रह सिर्फ़ पुराने योजनाओं का ही नहीं, बल्कि मौजूदा गतिविधियों, अपग्रेड की कोशिशों और अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को भी कवर करता है।
ईरान ने 189 परमाणु और सैन्य विशेषज्ञों की पहचान की है, जिनके आपसी रिश्तों और ज़िम्मेदारियों को बेहद विस्तार और बारीकी से प्रस्तुत किया गया है।
डॉक्यूमेंट्री में इन लोगों की तस्वीरें और पहचान पत्र भी दिखाए गए हैं, जो इस्राईल के हथियार कार्यक्रम में सक्रिय हैं — और उनमें से कई को यह तक पता नहीं था कि वे कैमरे में कैद हो चुके हैं।
मंत्री ने यह भी साफ किया कि जो सूची सार्वजनिक की गई है, वह ईरान के पास मौजूद पूरी जानकारी का सिर्फ़ एक हिस्सा है। आने वाले समय में और भी खुलासे किए जाएंगे।
आपकी टिप्पणी